SwadeshSwadesh

प्रियंका ने अपने पति निक के साथ मनाई पहली दिवाली

Update: 2019-10-27 10:01 GMT

नई दिल्ली। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी के बाद ये पहली दिवाली है और भारत से दूर रहकर भी प्रियंका ने दिवाली मनाई है। प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर कुछ फोटोज शेयर की हैं। इस दौरान प्रियंका ने साड़ी पहनी हुई है। प्रियंका केसाथ निक भी नजर आ रहे हैं। वहीं प्रियंका ने और भी फोटोज शेयर की हैं जिसमें प्रियंका-निक के साथ उनके कुछ दोस्त भी नजर आ रहे हैं। प्रियंका ने इन फोटोज को शेयर करते हुए लिखा, दीपावाली की शुभकामनाएँ।

दिलचस्प बात ये है कि प्रियंका ने इस दौरान जहां वो रुकी थीं, वो भी लाइट्स से सजा रखा था। इससे ये साफ पता चलता है कि प्रियंका चाहें कहीं भी हो, वो अपने ट्रेडिशन्स और त्यौहारों को खूब दिल से सेलिब्रेट करती हैं।

प्रियंका ने इससे पहले वहां करवा चौथ मनाया था। प्रियंका का वो पहला करवा चौथ था। प्रियंका ने करवा चौथ पर हाथों में मेहंदी लगाई थी और चूड़ा भी पहना था। इतना ही नहीं, निक जोनस ने भी करवा चौथ पर सभी को बधाई दी थी।

Tags:    

Similar News