SwadeshSwadesh

'राजनीति : ए बायोग्राफी ऑफ राजनाथ सिंह' मई में होगी रिलीज

Update: 2019-04-10 12:30 GMT

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) के नेता और केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह की जीवनी 'राजनीति : ए बायोग्राफी ऑफ राजनाथ सिंह' अगले महीने यानि मई में रिलीज होगी। राजनाथ सिंह की जीवनी को इतिहासकार गौतम चिंतामणि ने लिखा है। यह जानकारी प्रकाशक पेंगुइन रैंडम हाउस इंडिया ने बुधवार को विज्ञप्ति जारी कर दी।

प्रकाशक मिली एश्वर्या ने राजनाथ सिंह का परिचय देते हुए कहा, 'एक किसान का बेटा, जिसने दशकों विभिन्न भूमिकाएं निभाईं।'

पुस्तक के बारे में लेखक चिंतामणि ने कहा, 'इस लंबी यात्रा में राजनाथ ने भारत के इतिहास को आकार देने में एक अहम भूमिका अदा की है और उसके गवाह बने हैं।' 

Similar News