SwadeshSwadesh

मीका सिंह को कराची में परफॉर्म करना पड़ा भारी, जानें क्या है मामला

Update: 2019-08-14 05:07 GMT

नई दिल्ली। भारत और पाकिस्तान में तनाव बढ़ने के बीच जाने माने गायक मीका सिंह ने कराची में पूर्व राष्ट्रपति जनरल परवेज मुशर्रफ के करीबी के यहां परफॉर्म किया। इन्होंने एक अरबपति की बेटी की शादी में कार्यक्रम प्रस्तुत किया जो कि 8 अगस्त को हुआ था। अब मीका सिंह पर भारत में खतरा मंडरा रहा है। वे विवाद में फंस चुके हैं।

एएनआई के मुताबिक ऑल इंडिया सिने वर्कर्स असोसिएशन ने मीका सिंह को इंडियन फिल्म इंडस्ट्री में बैन करने और बायकॉट करने की बात की है। दरअसल, मीका सिंह ने परवेज मुशर्रफ के करीबी के यहां कराची में 8 अगस्त को परफॉर्म किया था।

अब बयान आ रहा है कि ऑल इंडिया सिने वर्कर्स असोसिएशन ये सुनिश्चिक करेंगे कि मीका सिंह भारत में किसी के भी साथ काम न कर पाएं। और अगर कोई भारतीय इनके साथ काम करता है तो उसके खिलाफ कोर्ट में कर्रवाई की जाएगी। यहां तक की ऑल इंडिया सिने वर्कर्स असोसिएशन ने इंफॉर्मेशन एंड ब्रॉडकास्ट मिनिस्ट्री से भी इस मामले में मदद मांगी है। और कहा है कि मीका सिंह, सिंगर के प्रति सख्त से सख्त कर्रवाई की जाए।

भारत ने जम्मू कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले संविधान के अनुच्छे 370 के अधिकतर प्रावधानों को खत्म कर दिया और जम्मू कश्मीर को दो केंद्र शासित क्षेत्रों में विभाजित कर दिया, जिस पर पाकिस्तान ने कड़ा ऐतराज जताया है।

मीका की इस प्रस्तुति के लिये उन्हें करीब 150,000 अमेरिकी डॉलर का भुगतान किया गया। पंजाबी गायक के इस कार्यक्रम से उनके भारतीय प्रशंसक भी खफा हैं, जिन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी नाराजगी जाहिर की है।

Similar News