SwadeshSwadesh

मालदीव के बीच पर जलपरी के अवतार में दिखीं सोनाक्षी

Update: 2018-09-22 09:14 GMT

मुंबई/स्वदेश वेब डेस्क।दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों अजय देव स्टारर फिल्म 'टोटल धमाल' में धमाकेदार एंट्री को लेकर चर्चा में हैं। खबर है कि सोनाक्षी सिन्हा आने वाली फिल्म 'टोटल धमाल' में एक पुराने गाने 'मूंगड़ा मूंगड़ा' में नजर आएंगे जिसे दोबारा से दर्शकों के लिए तैयार किया जा रहा है। हालांकि इन सभी चर्चाओं के बीच फिलहाल सोनाक्षी मालदीव में छुट्टियां मना रही हैं। सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने वाली सोनाक्षी सिन्हा ने एक फोटो शेयर की है। सोनाक्षी सिन्हा ने फोटो में खुद को जलपरी की तरह पेश किया है। रेत पर बनी जलपरी की आकृति में लेटी हुई सोनाक्षी सिन्हा ने फोटो शेयर करते हुए लिखा- 'जलपरी मौजूद हैं। फोटो में वो समुद्र के किनारे लेटकर पानी का मजा ले रही हैं। सोनाक्षी सिन्हा के फोटो में दिख रहा है कि वो इतने सुकून से छुट्टियों का मजा ले रही हैं। गौरतलब है कि सोनाक्षी की अभी हाल ही में आई फिल्म 'हैप्पी फिर भाग जाएगी बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर सकी। न ही उससे पहले आई 'वेलकम टू न्यूयॉर्क' ने दर्शकों को अपनी ओर अकर्षित किया। फिलहाल सोनाक्षी अब 'टोटल धमाल' में धमाल मचाने के लिए तैयार हैं। 

Similar News