SwadeshSwadesh

'भारत' में प्रियंका चोपड़ा की जगह लेंगी कैटरीना कैफ

Update: 2018-07-28 05:31 GMT

मुंबई। सलमान खान स्टारर फिल्म 'भारत' में प्रियंका चोपड़ा को लीड रोल में लिया गया था, लेकिन अब प्रियंका ने यह फिल्म छोड़ दी है। माना जा रहा है कि ऐन वक्त पर फिल्म को यूं छोड़ देने से सलमान, प्रियंका से नाराज हो सकते हैं और उनके रिश्ते बिगड़ सकते हैं। इस बीच बी-टाउन में इस बात की भी चर्चा है कि प्रियंका की जगह फिल्म में कैटरीना कैफ को लीड रोल में लिया जा सकता है। फिल्म के डायरेक्टर अली अब्बास जफर ने हाल ही में सोशल मीडिया के जरिए इस बात पर मुहर लगाई थी कि प्रियंका चोपड़ा ने 'भारत' छोड़ दी है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा था हां, प्रियंका अब फिल्म 'भारत' का हिस्सा नहीं है और इसकी वजह काफी खास है। उन्होंने अपने ट्वीट में प्रियंका और निक के रिश्ते को लेकर हिंट भी दी। अली अब्बास ने लिखा, उन्होंने हमें निक ऑफ टाइम में अपने इस निर्णय के बारे में बताया और हम उनके लिए काफी खुश हैं। टीम 'भारत' प्रियंका चोपड़ा को बधाई देते हुए उनके जीवन में खुशियों की कामना करती है। 

Similar News