SwadeshSwadesh

जॉन और अभिषेक इस फिल्म में एक साथ काम करते नजर आएंगे

Update: 2018-08-27 12:43 GMT

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन और जॉन अब्राहम फिर से सिल्वर स्क्रीन पर धूम मचाते नजर आ सकते हैं। अनीस बज्मी के निर्देशन में बन रही फिल्म साढ़े साती में अजय देवगन- अनिल कपूर को फाइनल किया गया था। लेकिन डेट्स में परेशानी की वजह से बात नहीं बन सकी। बता दें कि अजय देवगन और अनिल कपूर की जगह अब जॉन अब्राहम और अभिषेक बच्चन ने ले ली है। फिल्म की शूटिंग 2018 के अंत तक शुरु हो जाएगी। कहा जा रहा है कि फिल्म का नाम अब साढ़े साती की जगह..'पागलपंती' कर दिया जाएगा। फिल्म के निर्माता हैं कुमार मंगत।

साढ़े साती एक ऐसे आदमी की कहानी होगी। जिसका 7 साल से बैड लक चला रहा है। ऐसे में उसके साथ कैसी कैसी घटनाएं होती हैं। और वह कैसे निपटता है। फिल्म में यही दिखाया जाएगा। यह एक मल्टीस्टारर फिल्म होगी। जॉन अब्राहम और अभिषेक बच्चन पहली बार साथ में काम करते नजर नहीं आएगें। इससे पहले ये स्टार फिल्म दोस्ताना और धूम जैसी फिल्मों में भी साथ काम कर चुके हैं। यदि सब कुछ सही रहा तो जॉन और अभिषेक फिर से सिल्वर स्क्रीन पर धूम मचाते नजर आयेंगे। 

Similar News