SwadeshSwadesh

मशहूर थियेटर कलाकार और अभिनेत्री शौकत कैफी का 93 वर्ष की उम्र में निधन

Update: 2019-11-23 06:54 GMT

मुंबई। बीते जमाने की दिग्गज थियेटर कलाकार और अभिनेत्री शौकत कैफी का 93 वर्ष की उम्र में शुक्रवार की शाम को निधन हो गया। वह कई स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रही थीं। हाल ही में उन्हें मुंबई के ही कोकिलाबेन धीरूभाई अम्बानी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्हें आईसीयू में रखा गया था। इलाज के बाद उन्हें घर लाया गया, जहां दो दिन बाद उनका निधन हो गया।

शौकत कैफी मशहूर शायर और गीतकार कैफी आजमी की पत्नी थीं। उनकी दो संतानें हैं ,जिसमे बेटी शबाना आजमी मशहूर अभिनेत्री और गीतकार जावेद अख्तर की पत्नी है और बेटा बाबा आजमी एक कलाकार है। शौकत कैफी ने हिंदी सिनेमा की कई फिल्मों में अभिनय किया, जिनमें नैना, बाजार, उमराव जान, सलाम बॉम्बे आदि शामिल हैं। साल 2002 में पति कैफी आजमी के निधन के बाद उन्होंने एक ऑटोबायोग्राफी लिखी थी और इस ऑटोबायोग्राफी को एक प्ले में भी बदला गया था जिसका नाम 'कैफी और मैं' था। कैफी आजमी की चौथी पुण्यतिथि पर इस प्ले का प्रीमियर हुआ था। साल 2006 में मुंबई में हुए इस प्ले में जावेद अख्तर और शबाना आजमी ने परफॉर्म किया था। रिपोर्ट्स के अनुसार शौकत कैफी का अंतिम संस्कार शनिवार को किया जायेगा।   

Tags:    

Similar News