SwadeshSwadesh

केरल बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए अब आगे आया बॉलीवुड

Update: 2018-08-19 12:08 GMT

नई दिल्ली। दक्षिण के सुपरस्टार रजनीकांत और बॉलीवुड के रोमांस किंग शाहरुख खान के बाद फिल्म निर्माता प्रियदर्शन और अभिनेता अक्षय कुमार केरल के लोगों की मदद देने के लिए आगे आए हैं। फिल्म निर्माता प्रियदर्शन ने केरल के मुख्यमंत्री को आपदा राहत कोष के लिए चेक प्रदान किया है।

यह जानकारी प्रियदर्शन ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट ट्वीटर पर केरल के मुख्यमंत्री के साथ फोटो शेयर करके दी है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा है कि यह मेरा और अक्षय का चेक है, जिसे मैं केरल के आपदा राहत कोष के लिए दे रहा हूं। हम सभी को केरल को फिर से सुन्दर और खूबसूरत बनाने के लिए एकजुट होना चाहिए। यह कोई राजनीति, धर्म नहीं, यह केवल मानवता के लिए है। हमें एकजुट होकर केरल को बचाना चाहिए।

अक्षय कुमार ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर अभी कोई जानकारी नहीं दी है लेकिन प्रियदर्शन के ट्वीट को रीट्वीट किया है।

उल्लेखनीय है कि इसके पहले बॉलीवुड से अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन, वरुण धवन, अनुष्का शर्मा, अर्जुन कपूर जैसे सितारों ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर अपने प्रशंसकों से केरल के लोगों की मदद करने की अपील की है।

Similar News