SwadeshSwadesh

विसर्जन से पहले लालबाग के राजा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं दीपिका

Update: 2019-09-12 09:11 GMT

मुंबई। लालबाग के राजा पंडाल में गणपति विसर्जन पहले आरती का आयोजन किया गया। बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण लालबाग के राजा का आशीर्वाद लेने के लिए पहुंची थीं। इस दौरान अभिनेत्री को गोल्डन कलर की साड़ी में देखा गया। साड़ी में दीपिका बेहद खूबसूरत लग रही थी। उनकी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। दीपिका ने सब्यसाची की साड़ी पहनी थी। 33 वर्षीय अभिनेत्री भारी सुरक्षा के साथ पंडाल में पहुंची और प्रभु से प्रार्थना की और उनका आशीर्वाद मांगा। दीपिका की एक झलक पाने के लिए फैंस की भीड़ जमा हो गई थी। ऐसे में दीपिका को वहां से निकालने के लिए काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। रणवीर सिंह से शादी के बाद दीपिका का यह पहला गणेशोत्सव है।

फिल्म 'पद्मावत' के बाद दीपिका पादुकोण मेघना गुलजार की फिल्म 'छपाक' में नजर आएंगी। इस फिल्म में विक्रांत मैसी भी अहम भूमिका में हैं। 'छपाक' के अलावा वह फिल्म '83' में अपने पति रणवीर सिंह के साथ स्क्रीन स्पेस भी साझा करेंगी। यह पहली बार होगा जब दीपिका पादुकोण शादी के बाद पहली बार रणवीर के साथ काम करेंगी।

Tags:    

Similar News