SwadeshSwadesh

अर्जुन कपूर की फिल्म जल्द होगी रिलीज

Update: 2019-05-08 13:57 GMT

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन जल्द ही 'इंडियाज मोस्ट वॉन्टेड' में नजर आने वाले हैं। फिल्म में अर्जुन कपूर लीड रोल में हैं। उनके किरदार का नाम प्रभात कपूर है। फिल्म सच्ची घटनाओं पर आधारित बताई जा रही है। ट्रेलर में दिखाया गया है कि अर्जुन अपने 5 लोगों की टीम के साथ किस तरह जान हथेली पर लेकर इंडिया के मोस्ट वॉन्टेड आतंकी को पकड़ने की पकड़ने की जिम्मेदारी लेते हैं। 5 जाबांज जासूसों की कहानी बयां करती इंडियाज मोस्ट वान्टेड का ट्रेलर रोमांच से भरा है।

ट्रेलर में अर्जुन की एक्टिंग हर फ्रेम में अच्छी लगी। अर्जुन की एक्टिंग को देखकर लग रहा है कि उन्होंने इस किरदार के लिए बहुत मेहनत की है। सोशल मीडिया पर भी ट्रेलर को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। फैंस का कहना है ये फिल्म हिट होगी।

Similar News