SwadeshSwadesh

अक्षय कुमार फोर्ब्स के अमीर सेलेब्रिटी की सूची में हुए शामिल

Update: 2019-07-12 03:51 GMT

मुंबई/लॉस एंजेलिस। दुनिया के सबसे अधिक कमाई करने वाले कलाकारों की फोर्ब्स की सूची में 99 अन्य अंतर्राष्ट्रीय सेलेब्रिटी के साथ बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार इकलौते भारतीय हैं। 6.5 करोड़ डॉलर आय के साथ अक्षय इस लिस्ट में 33वें स्थान पर हैं। अक्षय ने रिहाना, जैकी चैन, स्कारलेट जोहान्सन, क्रिस इवांस और केटी पेरी जैसी मशहूर अंतर्राष्ट्रीय हस्तियों को पछाड़ दिया है।

फोर्ब्स के मुताबिक, अक्षय हर फिल्म के लिए कम से कम 50 लाख डॉलर और अधिकतम 1 करोड़ डॉलर लेते हैं। 20 के करीब ब्रांड्स के इंडोर्समेंट से भी अक्षय करोड़ों कमा लेते हैं जिनमें टाटा और हारपिक शामिल हैं। अभिनेता सलमान खान हाल के कुछ सालों में इस सूची में नियमित तौर पर रहे हैं, लेकिन इस बार शीर्ष 100 में अपनी जगह नहीं बना पाए।

Similar News