SwadeshSwadesh

हरे निशान पर बंद हुआ बाजार, 37000 के करीब पहुंचा सेंसेक्स

Update: 2019-08-06 11:57 GMT

दिल्ली। हफ्ते के दूसरे दिन आज मंगलवार को शेयर बाजार बढ़त के साथ हरे निशान पर बंद हुआ। सेंसेक्स 227 अंकों की बढ़त के साथ 36,976.85 के लेवल पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी 85.65 अंकों की तेजी के साथ 10,948.25 के स्तर पर बंद हुआ। कल ऐसी उम्मीद की जा रही है आरबीआई (RBI) ब्याज दरों में कटौती कर सकता है जिसके कारण आज बाजार में तेजी नजर आई।

आज सुबह से ही शेयर बाजार बढ़त के साथ कारोबार करता नजर आया। सुबह सेंसेक्स 97.90 अंकों की तेजी के साथ 36,797 अंकों पर कारोबार करता दिखा। वहीं निफ्टी 32.55 अंकों की बढ़त के साथ 10,895 के स्तर पर कारोबार करता नजर आया।

कल शेयर बाजार गिरावट के साथ लाल निशान बंद हुआ। ग्लोबल मार्केट में कमजोरी का असर घरेलू शेयर बाजार पर भी नजर आया। कल सेंसेक्स 418.38 अंक गिरकर 36,699.84 के लेवल पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी 134.75 अंकों की गिरावट के साथ 10,862.60 के स्तर पर बंद हुआ। कल सुबह शेयर बाजार 648 अंक टूट गया था। सेंसेक्स 648.93 अंक गिरकर 36,469.29 पर कारोबार कर रहा था। वहीं निफ्टी 198.40 (1.80%) अंक टूटकर 10,798.95 पर ट्रेड करता नजर आया। 

Similar News