SwadeshSwadesh

जवाहिरी ने कश्मीर को लेकर भारत को दी गीदड़ भभकी

Update: 2019-07-10 10:38 GMT

नई दिल्ली। पाकिस्तान के कुख्यात आतंकी संगठन अलकायदा के मुखिया अयमान अल-जवाहिरी ने कश्मीर को लेकर एक वीडियो संदेश जारी किया जिसमें भारत को गीदड़ भभकी गई है। इस वीडियो में अयमान अल-जवाहिरी भारत के खिलाफ जहर उगलते देखा जा सकता है। यह संदेश का नाम डोन्ट फॉर्गेट कश्मीर रखा गया है। इस संदेश में उसने घाटी के आतंकियों का गुणगान भी किया है।

जवाहिरी ने कश्मीर को लेकर भारत को गीदड़ भभकी दी है। जवाहिरी ने डोन्ट फॉरगेट कश्मीर नाम से एक संदेश जारी कर घाटी के आतंकियों का गुणगान किया है। यह वीडियो अस शबाब नाम के शोसल मीडिया अकाउंट से जारी किया गया है।

एक जर्नल में प्रकाशित रिपोर्ट में कहा गया है अलकायदा एक ऐसा ग्रुप तैयार कर रहा है जो कश्मीर में भारतीय सेना के खिलाफ जिहादियों को पैसे उपलब्ध कराए।

जवाहिरी के वीडियो संदेश में कहा गया है कि उसके आतंकी कश्मीर में लगातार भारतीय सेना और सरकार को निशाना बनाते रहेंगे जिससे कि जानमाल का नुकसान हो और भारत आर्थिक रूप से कमजोर हो। हालांकि हाल में सुरक्षा बलों की कार्रवाई में ढेर किए गए जाकिर मूसा के बारे में जवाहिनी ने कुद नहीं कहा लेकिन मारे जा चुके अंसार गजवत उल हिन्द की तस्वीर जरूर लगाई है। जवाहिरी ने यह भी खुलासा किया है कि पाकिस्तान सरकार कश्मीर में आतंकियों को भेजने के लिए लगातार मदद पहुंचा रही है। 

Similar News