SwadeshSwadesh

पुलवामा में सेना के गश्ती दल पर हुआ आतंकवादी हमला,आतंकी फरार

Update: 2018-09-05 06:50 GMT

जम्मू। पुलवामा जिले के हाजिदारपोरा क्षेत्र में शुक्रवार सुबह आतंकियों ने सेना के गश्ती दल पर हमला कर दिया। हमले के तुरंत बाद सर्तक जवानों ने जवाबी गोलीबारी की जिसके बीच आतंकी मौके से फरार होने में सफल रहे। इस गोलीबारी में एक बाहरी राज्य का मज़दूर गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान अर्जुन कुमार के रूप में हुई है। सुरक्षाबलों ने पूरे क्षेत्र को घेर हमलावरों की दबिश के लिए तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार र सुबह हाजिदारपोरा क्षेत्र में सेना की 55 आरआर का एक गश्ती दल रोज़ाना गश्त पर था कि अचानक क्षेत्र में पहले से छिपे आतंकियों ने जवानों पर गोलीबारी शुरू कर दी। सर्तक जवानों ने भी जवाबी फायर किया। थोड़ी देर दोनों ओर से चली गोलीबारी के बीच आतंकी मौके से फरार हो गए। हमले के दौरान एक बाहरी राज्य का मजदूर गोलीबारी की चपेट में आ गया और गम्भीर रूप से घायल हो गया। मजदूर को तुरंत पुलवामा जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसकी गम्भीर हालत को देखत हुए श्रीनगर अस्पताल रैफर कर दिया गया।

एसएसपी पुलवामा चंदन कोहली ने भी इस हमले की पुष्टि करते हुए कहा कि सेना तथा आतंकियों के बीच थोड़ी देर के लिए गोलीबारी चली और इस गोलीबारी के दौरान एक बाहरी राज्य का अर्जुन कुमार नामक व्यक्ति घायल हो गया है।  

Similar News