SwadeshSwadesh

संबित पात्रा कोरोना लक्षण आने के बाद अस्पताल पहुंचे, सिंधिया-शिवराज ने किया ट्वीट-जल्द स्वस्थ हो

Update: 2020-05-28 11:07 GMT

नईदिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रिय प्रवक्ता एवं नेता संबित पात्रा में कोरोना संक्रमण के लक्षण आने के बाद मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।  न्यूज एजेंसियों द्वारा इसकी जानकारी दी गई है।  लेकिन संबित पात्रा की ओर से अब तक इसकी कोई पुष्टि नहीं की गई है।   

संबित पात्रा के अस्पताल में भर्ती होने की खबर आते ही हाल ही में भाजपा में शामिल हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ट्वीट कर जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि संबित पात्रा के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।


साथ मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री चौहान ने भी संबित पात्रा के स्वस्थ होने की कामना करते हुए एक ट्वीट किया है।  

बता दें की संबित पात्रा जोकि पेशे से एक डॉक्टर है  अपने बयानों और ट्वीटर पर अपनी एक्टिवनेस के लिए जाने जाते है।  उन्होंने 2019 में ओडिशा की पुरी सीट से लोकसभा चुनाव लड़ा था लेकिन वह बीजेडी की नेता पिनाकी मिश्रा से चुनाव हार गए थे।  

Tags:    

Similar News