SwadeshSwadesh

नरसिंह राव ने मुशिकल दौर में किया था भारत का सफल नेतृत्व : मोदी

Update: 2018-06-28 08:51 GMT

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को पूर्व प्रधानमंत्री पी.वी. नरसिंह राव को उनकी 97वीं जयंती पर याद किया। मोदी ने नरसिंह राव की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने मुश्किल दौर में देश का सफल नेतृत्व किया था।

श्री मोदी ने ट्वीट संदेश में कहा, हमारे पूर्व प्रधानमंत्री श्री पी.वी. नरसिंह राव को उनकी जयंती पर नमन। श्री राव को एक राजनेता के रूप में व्यापक रूप से सम्मानित किया जाता है जिन्होंने भारत के इतिहास की महत्वपूर्ण अवधि के दौरान सफल नेतृत्व प्रदान किया। विशाल ज्ञान से धन्य, उन्होंने एक विशिष्ट विद्वान के रूप में भी एक पहचान बनाई।

उपराष्ट्रपति एम वेंकया नायडू ने अपने ट्वीट संदेश में कहा पूर्व प्रधानमंत्री श्री पी.वी. नरसिम्हा राव को उनकी जयंती पर नमन। वह विद्वान थे जिन्होंने भारतीय अर्थव्यवस्था में सुधार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। श्री राव को उनके ज्ञान और बुद्धिमत्ता के लिए याद किया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि पामुलापति वेंकट नरसिंह राव का जन्म 28 जून 1921 को करीमनगर (आंध्र प्रदेश) हुआ था। उनका निधन 23 दिसम्बर 2004 में हुआ। वह 21 जून 1991 से 16 मई 1996 तक देश के 9वें और पहले गैर-हिंदी भाषी प्रधानमंत्री थे। उनके कार्यकाल को आर्थिक सुधारों के लिए जाना जाता है। इस दौरान 'लाइसेंस राज' समाप्त हुआ और भारतीय अर्थनीति में खुलापन आया। उनके कार्यकाल में ही देश का बाजार दुनिया के लिए खुला था।

Similar News