SwadeshSwadesh

प्रियंका को लाना बताता है राहुल विफल हैं : भाजपा

Update: 2019-01-23 09:56 GMT

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने कहा है कि प्रियंका को कांग्रेस पार्टी में लाने और जिम्मेदारी सौंपने ने स्पष्ट कर दिया है कि राहुल गांधी राजनीतिक तौर पर विफल रहे हैं। पार्टी ने इसे वंशवादी राजनीति को आगे बढ़ाने वाला बताया।

केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी को दी गई नई जिम्मेदारी पर तंज कसते हुए कहा कि इससे स्पष्ट है कि राहुल गांधी को उनकी पार्टी ने असफल मान लिया है।

भाजपा प्रवक्ता जीवीएल नरसिम्हा ने कहा कि प्रियंका गांधी को कांग्रेस में नई जिम्मेदारी देना कोई बड़ी बात नहीं है। वहीं चाटुकार इसको लेकर बेहद उत्साहित दिख रहे हैं और इसे बदलाव की बयार बता रहे हैं। प्रियंका कार्ड कांग्रेस पहले भी खेल चुकी है । यह हमेशा विफल रहा है।

भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि वंशवाद को आगे बढ़ाना ही कांग्रेस की नीति रही है। कांग्रेस परिवार को ही पार्टी मानती है जबकि भाजपा पार्टी को ही परिवार मानती है। कांग्रेस ने अब मान लिया है कि राहुल गांधी विफल रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि हाल ही में कांग्रेस ने प्रियंका गांधी को कांग्रेस महासचिव के तौर पर नियुक्त कर पूर्वी उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी सौंपी है। (हि.स.)

Similar News