SwadeshSwadesh

राष्ट्रपति ने लता मंगेशकर को जन्मदिन पर दी बधाई

Update: 2019-09-28 07:48 GMT

नई दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शनिवार को हिंदी सिनेमा में स्वर कोकिला के नाम से विख्यात गायिका लता मंगेशकर को उनके 90वें जन्मदिन पर बधाई दी। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने एक ट्वीट संदेश में कहा, 'लता मंगेशकर जी को उनके 90 वें जन्मदिन पर बधाई और शुभकामनाएं। मेरी कामना है कि ईश्वर आपको स्वस्थ व प्रसन्नचित्त बनाए रखे।'

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने अपने शुभकामना संदेश में कहा, 'भारत की स्वर्णिम आवाज, गानसम्राज्ञी और हम सबकी प्रिय, भारत रत्न लता मंगेशकर जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। लता दिदी के मधुर और आत्मीय स्वरों ने हम सभी को इस तनावपूर्ण जीवन में आनंद के क्षण दिए हैं। ईश्वर से आपके स्वस्थ और सुदीर्घ जीवन की कामना करता हूं।'

उल्लेखनीय है कि लता मंगेशकर का जन्म 28 सितम्बर 1929 में मध्य प्रदेश के इंदौर में हुआ था। लता ने 30 से अधिक भाषाओं में फिल्मी और गैर-फिल्मी गाने गाये लेकिन उनकी पहचान भारतीय सिनेमा में एक पार्श्वगायिका के रूप में रहीं हैं। उन्हें भारत रत्न, पद्मविभूषण, पद्मभूषण, दादा साहब फाल्के, राजीव गांधी सद्भावना पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है।

Tags:    

Similar News