SwadeshSwadesh

प्रकाश जावड़ेकर ने कहा - कांग्रेस सांप्रदायिक पार्टी, उनकी सोच विनाशकारी

Update: 2018-07-16 09:40 GMT

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कांग्रेस को एक सांप्रदायिक पार्टी बताते हुए आरोप लगाया है कि उनकी सोच विनाशकारी है। सोमवार को एक प्रेस कांफ्रेंस में जावड़ेकर ने कहा, कांग्रेस अपने आप को मुस्लिमों की पार्टी कहती है, लेकिन मुस्लिम महिलाओं को न्याय दिलाने के लिए तैयार ट्रिपल तलाक बिल का विरोध करती है| यह कांग्रेस का पाखंड है। इस मुद्दे पर उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से जवाब मांगा है।

उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि भारत में सबसे खराब नरसंहार 1984 में हुआ और कांग्रेस ने उसे न्यायसंगत बताया। इसके तहत 1984 का नरसंहार हो, भागलपुर दंगा हो या शाहबानो केस जिसमें कांग्रेस पार्टी ने एक सांप्रदायिक सोच के आगे आत्मसमर्पण कर संविधान ही बदल डाला था। यह सब दर्शाता है कि कांग्रेस पार्टी एक घोर सांप्रदायिक पार्टी है। जावड़ेकर ने कहा कि कांग्रेस ने तुष्टिकरण की राजनीति करके देश का बहुत नुकसान किया है।

जावड़ेकर ने कहा कि राहुल खुद कहते हैं कि कांग्रेस मुसलमानों की पार्टी है और उनकी पार्टी के नेता कहते हैं भाजपा की जीत से भारत हिन्दू पाकिस्तान बन जाएगा। यह कांग्रेस की सोच को दिखाता है। उन्होंने कहा, 'हमने हमेशा महिला आरक्षण विधेयक' का समर्थन किया है| 

Similar News