SwadeshSwadesh

राहुल गांधी के जन्मदिन पर पीएम मोदी ने ट्वीट कर, कहा - 'ईश्वर अच्छा स्वास्थ्य और दीर्घायु दे'

Update: 2019-06-19 06:01 GMT

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को उनके जन्मदिन पर बधाई देते हुए उनके अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु होने की कामना की। उन्होंने ट्वीट किया, "श्री राहुल गांधी को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं। ईश्वर उन्हें अच्छा स्वास्थ्य दे और दीर्घायु बनाए।"

वहीं कांग्रेस ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो शेयर कर राहुल को हैप्पी बर्थडे कहा है। इस वीडियो में राहुल गांधी की कुछ यादगार पलों को शामिल किया गया है और पांच बातों को हाइलाइट किया गया है, जिससे लोगों को प्रेरणा लेनी चाहिए।



Similar News