SwadeshSwadesh

पवन कपूर होंगे यूएई में भारत के अगले राजदूत

Update: 2019-08-28 07:35 GMT

नई दिल्ली। सरकार ने बुधवार को पवन कपूर को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में भारत के अगले राजदूत के तौर पर नियुक्त किया है। पवन कपूर 1990 मैच के भारतीय विदेश सेवा के अधिकारी हैं। वह 2016 अक्टूबर से भारतीय मिशन की कमान संभाल रहे नवदीप सिंह पुरी का स्थान लेंगे।

विदेश मंत्रालय की ओर से जारी वक्तव्य के अनुसार पवन कपूर को संयुक्त अरब अमीरात का अगला राजदूत नियुक्त किया गया है। कपूर इससे पहले तीन साल तक इजराइल में भारत के राजदूत रहे। वह प्रधानमंत्री कार्यालय और विदेश मंत्रालय में भी विभिन्न पदों पर कार्यरत रहे। 2010 से 2013 के बीच वह विदेश मंत्रालय में संयुक्त सचिव के तौर पर कार्यरत थे। पवन कपूर अपने राजनयिक कैरियर में मॉस्को, लंदन और जिनेवा में भारतीय मिशन में कार्यरत रहे हैं। 

Tags:    

Similar News