SwadeshSwadesh

पराक्रम पर्व: इंडिया गेट पर रंगारंग कार्यक्रम, राज्यवर्धन राठौर और किरन रिजिजू भी हुए शामिल

किरन रिजिजू ने ‘ऐ मेरे वतन के लोगों....’ गीत गाया

Update: 2018-09-29 16:22 GMT

नई दिल्ली/स्वदेश वेब डेस्क। सीमापार सर्जिकल स्ट्राइक की दूसरी वर्षगांठ पर सरकार की ओर से आयोजित पराक्रम पर्व के कार्यक्रम में इंडिया गेट पर रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर केन्द्रीय मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर ने कहा कि जवानों के बलिदान से प्रेरित होकर हमें भी देश को मजबूत बनाने के लिए अपने स्तर पर प्रयास करना चाहिए।

कार्यक्रम के लिए दिल्ली के इंडिया गेट पर मंच सजाया गया। इसमें केन्द्रीय मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर और किरण रिजिजू ने भाग लिया। इस दौरान राठौर ने कहा कि देश के बहादुर सैनिकों और उनके परिवारजनों ने देश के लिए बलिदान दिया है। भले ही हमने वर्दी न पहली हो लेकिन हम उनसे प्रेरणा लेकर देश को मजबूत बनाने की दिशा में काम कर सकते हैं।

कार्यक्रम में गीतकार सुखविंद सिंह ने प्रस्तुति दी। इस दौरान इंडिया गेट पर कई लोग उपस्थित थे। इस मौके पर केन्द्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने 'ए मेरे वतन के लोगों जरा आंख में भर लो पानी...' गीत गया।



Similar News