SwadeshSwadesh

राजौरी में पाक ने एक बार फिर किया संघर्ष विराम का उल्लंघन

Update: 2019-03-02 12:44 GMT

जम्मू। राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर की नियंत्रण रेखा पर शनिवार को पाकिस्तानी सेना ने एक बार फिर संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए गोलीबारी की।

इस दौरान पड़ोसी देश ने जिले के नौशेरा सेक्टर की नियंत्रण रेखा पर स्थित भारतीय चौकियों तथा रिहायशी इलाकों को निशाना बनाकर गोलीबारी की तथा मोर्टार दागे। भारतीय जवान भी पाकिस्तान की इस गोलीबारी का माकूल जवाब दे रहे हैं। फिलहाल इसमें किसी प्रकार के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। समाचार लिखे जाने तक दोनों ओर से गोलीबारी जारी है।

राजौरी तथा पुंछ की नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान द्वारा पिछले कईं दिनों से लगातार जारी भारी गोलीबारी के कारण लोगों में भय का माहौल है। प्रशासन ने नियंत्रण रेखा के पांच किलोमीटर के अंदर आने वाले सभी शिक्षण संस्थानों को बंद कर दिया है। पाकिस्तान द्वारा तकरीबन हर रोज़ की जा रही गोलीबारी के कारण नियंत्रण रेखा पर स्थित कईं गांवों के लोग सुरक्षित स्थानों पर पलायन कर गए हैं। 

Similar News