SwadeshSwadesh

पुंछ में पाक ने फिर की नापाक हरकत, सुरक्षाबलों ने दिया मुंहतोड़ जवाब

Update: 2019-07-23 14:49 GMT

पुंछ। पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। पाकिस्तानी सैनिकों ने आज लगातार तीसरे दिन भी पुंछ जिले की नियत्रंण रेखा पर स्थित कृष्णा घाटी, मनकोट सेक्टर तथा मेढ़र सेक्टर में संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए भारी गोलीबारी की। भारतीय सुरक्षाबल भी इस गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दे रहे है। नियत्रंण रेखा पर लगातार जारी गोलीबारी से लोगों में भय का माहौल पैदा हो गया है।

पाकिस्तानी सैनिकों ने मंगलवार दोपहर बाद कृष्णा घाटी, मनकोट सेक्टर तथा मेढ़र सेक्टर की नियंत्रण रेखा से सटे भारतीय चौकियों तथा रिहायशी इलाकों को निशाना बनाते हुए भारी गोलीबारी की तथा मोर्टार शेल दागे। भारतीय सुरक्षाबल भी पाक गोलीबारी का करारा जवाब दे रहे हैं। इस गोलीबारी में अभी तक किसी प्रकार के जनहानि के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। खबर लिखे जाने तक दोनों ओर से गोलीबारी जारी थी।

Similar News