SwadeshSwadesh

पाक ने फिर से किया अंतरराष्ट्रीय सीमा पर संषर्घ विराम का उल्लंघन

Update: 2019-10-19 10:08 GMT

कठुआ। पाकिस्तान की सेना ने कठुआ जिले की अंतरराष्ट्रीय सीमा पर अग्रिम चौकियों और रिहायशी इलाकों को निशाना बनाते हुए गोलीबारी की। शुक्रवार देरशाम से शनिवार सुबह तक सरहद पार से हुई गोलीबारी का भारतीय जवानों ने मुहतोड़ जवाब दिया।

पाकिस्तान ने अंतरराष्ट्रीय सीमा पर स्थित हीरानगर के मन्यारी-चोरगली क्षेत्र में संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए गोलीबारी की। गोलीबारी में फिलहाल किसी भी तरह के नुकसान की सूचना नहीं है। उल्लेखनीय है कि जम्मू संभाग में नियंत्रण रेखा और अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तान कुछ समय से गोलीबारी कर रहा है। इस वजह से ग्रामीण भयभीत हैं।  

Tags:    

Similar News