SwadeshSwadesh

कश्मीर मुद्दे को कांग्रेस ने अंतर्राष्ट्रीय मुद्दा बनाया, जबकि यह एक आंतरिक मामला है : राजनाथ

Update: 2019-10-17 09:13 GMT

बवानी खेड़ा(हरियाणा)। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बृहस्पतिवार को कांग्रेस पर हमलावर होते हुए उस पर कश्मीर मुद्दे को अंतरराष्ट्रीय मुद्दा बनाने का आरोप लगाया। हरियाणा में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए सिंह ने कहा कि कश्मीर एक आंतरिक मामला है।

उन्होंने कहा कि एक कांग्रेस नेता ने हाल में लेबर पार्टी के नेता जेरेमी कॉर्बिन से लंदन में मुलाकात की थी और कश्मीर में कथित मानवाधिकार उल्लंघन के मुद्दे पर चर्चा की थी।

उन्होंने कांग्रेस से पूछा, ''मैं कांग्रेस नेताओं से यह पूछना चाहता हूं कि कहां मानवाधिकार उल्लंघन हुआ है। जब (कश्मीर में) आतंकवादी गतिविधियां हो रही थीं तब क्या मानवाधिकार उल्लंघन हो रहा था। आपने उस वक्त क्यों नहीं बोला?

सिंह ने कहा, ''मैं कांग्रेस से जवाब चाहता हूं। कश्मीर हमारा आंतरिक मामला है। क्या दूसरे देशों के साथ इस पर चर्चा होनी चाहिए... क्या आप दूसरे देशों में कश्मीर मुद्दे पर चर्चा करेंगे।"

Tags:    

Similar News