SwadeshSwadesh

नौशहरा सेक्टर में पाकिस्तान ने की गोलीबारी, सेना का एक जवान शहीद और तीन घायल

Update: 2019-03-18 06:01 GMT

जम्मू। राजौरी जिले के नौशहरा सेक्टर की नियंत्रण रेखा पर सोमवार तड़के पाकिस्तानी सेना द्वारा की गई भारी गोलीबारी में सेना का एक जवान शहीद हो गया है, जबकि तीन अन्य जवान घायल हो गए हैं। भारतीय जवानों ने भी पाक द्वारा की गई गोलीबारी का कारारा जवाब दिया है।

सोमवार को नौशहरा सेक्टर की नियंत्रण रेखा के करीब बसे केरी बट्टल क्षेत्र में स्थित भारतीय चौकियों तथा रिहायशी इलाकों को निशाना बनाकर पाकिस्तानी सेना नें भारी गोलीबारी की तथा मोर्टार दागे। गोलीबारी करीब दो घंटे तक चली। पाक द्वारा की गई इस गोलीबारी में भारतीय सेना के चार जवान घायल हो गए। घायल जवानों को तुरंत पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां एक जवान को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बाकी के घायल तीन जवानों काे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

उल्लेखनीय है कि रविवार को भी पाक सेना ने अखनूर के केरी सेक्टर में भारी गोलीबारी की तथा मोर्टार दागे थे। भारतीय जवानों ने उनका मुहतोड़ जवाब दिया था। माना जा रहा है कि इस गोलीबारी में पाकिस्तानी सेना की तीन से चार चौकियां तबाह हो गई थीं।

Similar News