SwadeshSwadesh

सेना को बड़ी सफलता, मोस्ट वांटेड आतंकी जाकिर मूसा को मार गिराया

Update: 2019-05-23 16:55 GMT

श्रीनगर। लोकसभा चुनाव के नतीजों से पर्दा उठने के साथ ही कश्मीर से एक बड़ी बड़ी खबर आ रही है। जम्मू एवं कश्मीर के पुलवामा जिले में अति वांछित आतंकवादी जाकिर मूसा को सुरक्षा कर्मियों ने मार गिराया।

सूत्रों के मुताबिक त्राल में भारतीय सुरक्षाबलों ने आतंकी जाकिर मूसा को मार गिराया है। जाकिर मूसा के मारे जाने के बाद इलाके में इंटरनेट सेवा सस्पेंड कर दी गई है और शुक्रवार के लिए घाटी के सभी स्कूल कॉलेजों को बंद कर दिया है।

सूत्रों ने कहा कि मूसा अलकायदा से संबद्ध संगठन अंजर गजवत-उल हिंद का प्रमुख था। उसे पुलवामा जिले के त्राल इलाके में ददसारा गांव में मार गिराया गया। 

Similar News