SwadeshSwadesh

झारखंडः महेंद्र सिंह धोनी ने परिजनों के साथ डाला वोट

Update: 2019-05-06 09:56 GMT

रांची। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी सोमवार सुबह प्लेन से रांची पहुंचे। रांची पहुंचने के बाद वह अपने परिजनों के साथ जेवीएम श्यामली पहुंचे और वहां उन्होंने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस दौरान उनके साथ पत्नी साक्षी, मां देवकी और बेटी जीवा सहित परिवार के अन्य सदस्य भी शामिल थे। धोनी को देखने के लिए लोगों की भीड़ लग गई। हालांकि पुलिस प्रशासन द्वारा भीड़ को हटाया गया।

Similar News