SwadeshSwadesh

विक्रम लैंडर की लैंडिंग के लिए कार्य योजना पर काम कर रहे हैं : इसरो प्रमुख

Update: 2019-11-02 08:42 GMT
Image Credit : DD News

नई दिल्ली। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के प्रमुख के. सिवन ने कहा है कि वे विक्रम लैंडर की लैंडिंग के लिए कार्य योजना पर काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा, 'हम विक्रम लैंडर की लैंडिंग के लिए प्रौद्योगिकी प्रदर्शित करना चाहते हैं।'

वहीं, इससे पहले भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने कहा है कि चंद्रयान-2 आर्बिटर पर सवार चंद्रमा के वायुमंडलीय संरचना एक्सप्लोरर-2 (चेस-2) पेलोड ने आर्गन-4० का पता लगाया है। इसरो के अनुसार, चंद्रमा की परिक्रमा कर रहे ऑर्बिटर ने आर्गन-4० का पता लगभग 1०० किमी की ऊंचाई से लगाया है।

इसरो ने कहा कि आर्गन-4०, नोबल गैस आर्गन का एक आइसोटोप है। आर्गन गैस चंद्रमा के बहिर्मंडल का एक प्रमुख घटक है। इसरो ने कहा कि प्लेनेटरी वैज्ञानिक चंद्र के चारों तरफ इस पतले गैसीय एनवेलप को 'लुनर एक्सोस्फीयर' कहते हैं। इसके बेहद सूक्ष्म होने के कारण गैस के परमाणु बेहद मुश्किल से एक दूसरे से टकराते हैं।

Tags:    

Similar News