SwadeshSwadesh

कश्मीरी सेबों पर लिखे इंडिया गो बैक के नारे, लोगों में चर्चा

Update: 2019-10-30 12:41 GMT

चंडीगढ़/वेब डेस्क। पंजाब के संगरूर में हलका लहरागा सिटी में कश्मीर से आए तीन सेबों पर इंडिया गो बैक के नारे लिखे सेबों को लेकर खूब चर्चा हो रही है। स्थानीय पुलिस ने सेबों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

फ्रूट दुकान के मालिक मक्खन सिंह ने बताया कि वह हरियाणा के टोहाना से सेब लेकर आता है वहां पर सेब कश्मीर से आते हैं। बुधवार को उसने सेबों से भरी पेटी खोली तो उनमें से तीन सेबों पर अग्रेजी भाषा में समीर टाइगर, बुरहान वानी, इंडिया गो बैक लिखा हुआ था। इसे देखकर दुकान मालिक एकदम घबरा गया। उसने यह जानकारी अपने अन्य दोस्तों बताई और जल्द ही यह बात पूरे शहर में चर्चा का विषय बन गई। फिलहाल पुलिस ने सेब कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। (हि.स.)

 

Tags:    

Similar News