SwadeshSwadesh

गूगल ने महान गणितज्ञ ओल्गा लैडिजेनस्काया को किया याद

Update: 2019-03-07 06:25 GMT

नई दिल्ली। रूस की महान गणितज्ञ ओल्गा लैडिजेनस्काया की गुरुवार को उनकी 97वीं जयंती पर गूगल ने उनका डूडल बनाकर उन्हें याद किया है।

ओल्गा ने पार्शियल डिफरेंशल इक्वेशंस और फ्लुइड डायनमिक्स के क्षेत्र में काम किया है। उनकी इक्वेशन की मदद से ओशियनोग्राफी, एयरोडायनमिक्स और मौसम के पूर्वानुमान में मदद मिलती है। नेवियर-स्टोक्स समीकरण को फाइनाइट डिफरेंस मेथड से साबित करने वाली ओल्गा पहली व्यक्ति हैं। गूगल ने अपने डूडल में ओल्गा लेडिजेनस्काया के चेहरे के साथ उनके द्वारा बनाई इक्वेशन और फ्लुइड डायनमिक्स को दिखाया है।

गणित और फ्लुइड डायनमिक्स के क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए ओल्गा को 2002 में लोमोनोसोव गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया। 81 साल की उम्र में 12 जनवरी, 2004 को ओल्गा का निधन हो गाया था। 

Similar News