SwadeshSwadesh

गगननॉट्स सात दिन अंतरिक्ष में रहेंगे तो क्या खाएंगे- क्या पिएंगे, यहां जानें

Update: 2020-01-07 08:17 GMT

नई दिल्ली। भारत की इसरो स्पेस एजेंसी गगनयान मिशन दिसंबर 2021 में लॉन्च करने जा रही है। इसरो प्रमुख डॉ. के. सिवन ने बताया कि इसके लिए एयरफोर्स के चार जवानों का चयन कर लिया गया है। ये जवान ट्रेनिंग के लिए रूस जाएंगे। अब सभी लोगों के मन में एक सवाल उठ रहा है कि ये अंतरिक्षयात्री यानी एस्ट्रोनॉट्स या गगननॉट्स सात दिन अंतरिक्ष में रहेंगे तो खाएंगे क्या? पिएंगे क्या?

अंतरिक्षयात्री पृथ्वी के ऊपर चक्कर लगाते हुए अंडा रोल, वेज रेल, मूंग दाल का हलवा और वेज पुलाव खाएंगे। इस खाने को मैसूर स्थित डिफेंस फूड रिसर्च लेबोरेटरी तैयार करेगी। इसके साथ ही खाने का हीटर भी दिया जाएगा, जिसे DRDO बना चुका है।

गगननॉट्स के पानी और जूस के लिए विशेष प्रकार का पैकेट बनाए गए हैं, जो बिना गुरुत्वाकर्षण वाले माहौल में सही रहेगा। इसको इस तरह से बनाया गया है कि अंतरिक्ष में न ही फटेगा, न ही सड़ पाएगा।

अंतरिक्षयात्रियों को पृथ्वी से 400 किमी ऊपर अंतरिक्ष में सात दिन की यात्रा हाेगी। इन अतंरिक्षयात्रियों को सात दिन के लिए पृथ्वी की लो-ऑर्बिट में चक्कर लगाना होगा, इस मिशन के लिए ISRO ने भारतीय वायुसेना से अंतरिक्षयात्री चुनने के लिए कहा गया था।

Tags:    

Similar News