पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को बनाया सदस्यता अभियान का संयोजक

Update: 2019-06-13 12:45 GMT

नई दिल्ली। भाजपा नए सदस्य बनाने के लिए सदस्यता अभियान चलाएगी। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को सदस्यता अभियान का संयोजक नियुक्त किया गया है। भाजपा नेता भूपेन्द्र यादव ने कहा है कि भाजपा ने 2014 के बाद भाजपा के सदस्यों की संख्या 11 करोड़ हुई और उनमें से 10 लाख से अधिक सदस्यों को विधिवत प्रशिक्षण भी दिया गया है।

भाजपा के संगठनात्मक पदाधिकारियों से कहा कि पार्टी 2019 में अब तक की सबसे अधिक 303 सीटें जीतने के बावजूद अपने चुनावी प्रदर्शन के मामले में शीर्ष पर नहीं है। यादव ने कहा कि भाजपा नए सदस्य बनाने का अभियान हम शुरू करने जा रहे हैं और इसके लिए पार्टी ने शिवराज चौहान को सदस्यता अभियान का संयोजक नियुक्त किया गया है। उनके साथ दुष्यंत गौतम, सुरेश पुजारी, अरुण चतुर्वेदी और शोभा सुरेंद्रन सहसंयोजक की भूमिका में होंगे।

Similar News