SwadeshSwadesh

राहुल गांधी के इस्तीफा देने से रोकने के लि कांग्रेस कार्यकर्ता ने किया यह काम, जानें

Update: 2019-07-02 14:14 GMT

नई दिल्ली। राहुल गांधी को कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने से रोकने के लिए मंगलवार को एक पार्टी कार्यकर्ता के पेड़ पर चढ़कर फांसी लगाने की कोशिश की जिससे कांग्रेस मुख्यालय पर अफरा-तफरी फैल गई। हालांकि, उसे दिल्ली पुलिस द्वारा समय पर नीचे उतार लिया गया। हामिद खान कांग्रेस मुख्यालय पर अनिश्चितकालीन प्रदर्शन में भाग लेने पहुंचा था। इस प्रदर्शन का आयोजन राहुल गांधी को पार्टी अध्यक्ष बने रहने के लिए मनाने के लिए किया गया था।

इसी दौरान हामिद खान बाहर गया और एक पेड़ पर चढ़ गया। वहां तैनात दिल्ली पुलिस के कर्मियों की नजर उस पर पड़ी। वह पेड़ की एक शाखा से लटककर फांसी लगाने की कोशिश कर रहा था। उसे नीचे उतार कर तुगलक रोड पुलिस थाने ले जाया गया।

बता दें, राहुल गांधी कांग्रेस अध्यक्ष पद पर बने रहें, इस मांग को लेकर मंगलवार को पार्टी मुख्यालय के बाहर सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों में वह लोग भी शामिल थे जिन्होंने राहुल गांधी के साथ एकजुटता दिखाने के लिए अपने पदों से इस्तीफा दे दिया है।

Similar News