SwadeshSwadesh

छत्तीसगढ़ पुलिस को मिली सफलता, पांच लाख की इनामी महिला नक्सली ढेर

Update: 2018-07-18 08:18 GMT

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव पुलिस को एक महिला नक्सली के मारे जाने से एक बड़ी सफलता सफलता मिली है। आज सुबह जंगलों में हुई पुलिस और माओवादियों के बीच मुठभेड़ हुई थी। इस मुठभेड़ में पुलिस ने पांच लाख की इनामी महिला माओवादी को मार गिराया है। महिला माओवादी की शिनाख्त जरीना के रूप में की गई है। घटना कोहका थाना क्षेत्र के कोंडाल पाहड़ी की बताई जा रही है।

मारी गयी महिला नक्सली जरीना औंधी मोहला एरिया कमेटी की सदस्य थी,और 2005 से उसके ख़िलाफ सोलह मामले अलग अलग थानों में दर्ज थे। जरीना पर पांच लाख का इनाम घोषित था। जवानों ने घटनास्थल से नक्सली जरीना का शव और 12 बोर की बंदूक, टेन्ट सहित भारी मात्रा में नक्सली सामान बरामद किया है।

मिली जानकारी के मुताबिक आज सुबह करीब 8:30 बजे पुलिस पार्टी और आईटीबीपी जवान सर्चिंग पर निकले थे| तभी अचानक जवानों को देखकर नक्सलियों ने फायरिंग करना शुरु कर दिया। जवाबी कार्रवाई करते हुए जवानों ने भी फायरिंग शुरु की| रुक-रुक कर लगातार फायरिंग होती रही, जिसमें पुलिस को नक्सलियों के बड़े सदस्य पांच लाख की इनामी जरीना को ढेर करने में सफलता मिली है। मुठभेड़ के बाद भी पुलिस द्वारा लगातार सर्चिंग की जा रही है। इस घटना की पुष्टि राजनांदगांव नक्सल एडिशनल एसपी वाय पी सिंह ने की है।

Similar News