कैप्टन अमरिंदर ने कहा - पंजाब में लागू नहीं होने देंगे नागरिकता संशोधन अधिनियम

Update: 2019-12-30 16:10 GMT

लुधियाना। संविधान की प्रस्तावना को बदलने की कोशिश करने के लिए भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) पर निशाना साधते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने सोमवार को सभी देशवासियों को केन्द्र सरकार के इस फैसले के खिलाफ एकजुट होने को कहा। लुधियाना के दरेसी मैदान में सीएसए के खिलाफ आयोजित मार्च व धरने के दौरान पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों व वर्करों को संबोधित करते हुए कैप्टन ने कहा कि उनकी सरकार नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) को पंजाब में लागू नहीं करेगी। कांग्रेस इसके खिलाफ लड़ाई लड़ेगी।

मुख्यमंत्री सिंह ने कहा कि 16 राज्यों में इस कानून को लेकर एकजुटता हो चुकी है। हमारा देश धर्मनिरपेक्ष देश है, भाजपा सरकार इसको खत्म करने की कोशिश कर रही है। उन्होंने ने कहा कि गुरु साहिब ने हमेशा धर्मनिरपक्षता का संदेश दिया है लेकिन मोदी सरकार इसको नष्ट करने में लगी है। साथ ही उन्होंने उत्तर प्रदेश में पार्टी महासचिव प्रिंयका गांधी के साथ हुई हाथापाई की निंदा की। मुख्यमंत्री योगी आदिनाथ को चेतावनी को देते हुए कहा कि उप्र सरकार को इस बात के लिए शर्म करनी चाहिए और कांग्रेस कभी इस बात को भूला नहीं सकेगी। कांग्रेस के अन्य पदाधिकारियों ने भी सीएए की निंदा करते हुए केन्द्र सरकार की अलोचना की।

इस मौके पर ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी की सेक्रेटरी व पंजाब इंचार्ज आशा कुमारी, पंजाब कांग्रेस के प्रेसिडेंट सुनील जाखड़, सांसद परनीत कौर, मनप्रीत सिंह बादल, गुरप्रीत सिंह कांगड़, भारत भूषण आशु, साधू सिंह धर्मसोत, बलवीर सिंह सिद्धू, सासंद रवनीत सिंह बिट्टू व अलावा अन्य कांग्रेस नेता मौजूद थे।  

Tags:    

Similar News