SwadeshSwadesh

जनसरोकार से परे है भाजपा का घोषणा पत्र : राहुल गांधी

Update: 2019-04-09 05:30 GMT

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को ट्वीट में कहा है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का घोषणापत्र जनसरोकार से परे है।

उन्होंने कहा, कांग्रेस की घोषणापत्र तैयार करने वाली टीम ने विभिन्न माध्यमों से करोड़ो लोगों से संवाद किया। विशेषज्ञों से राय ली। भाजपा का घोषणापत्र देखकर लगता है कि इसका जमीन से कोई सरोकार नहीं है। ऐसा लगता है जैसे बंद कमरे में बैठकर एक-दो लोगों ने तैयार किया है। भाजपा का घोषणापत्र खोखला है, क्योंकि इसमें न तो जनता की भागीदारी है और न जनता के मुद्दे हैं।

Similar News