SwadeshSwadesh

कांग्रेस से खफा मायावती के रुख पर भाजपा ने जताई सहानुभूति

Update: 2018-10-03 15:00 GMT

नई दिल्ली। केंद्रीय कानून मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता रविशंकर प्रसाद ने बहुजन समाज पार्टी (बसपा) और कांग्रेस के बीच चल रही अनबन के बारे में बुधवार को कहा कि गठबंधन राजनीति कांग्रेस के खून में नहीं है।

बुधवार को प्रेसवार्ता के दौरान प्रसाद ने कहा कि बसपा प्रमुख की पीड़ा को हम समझ सकते हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि राज्य विधानसभा के आगामी चुनावों के बारे में कांग्रेस और बसपा के बीच गठबंधन का मामला उनका अपना विषय है।

उल्लेखनीय है कि बसपा प्रमुख मायावती ने बुधवार को तीखे तेवर अपनाते हुए यह चेतावनी दी कि उनकी पार्टी मध्य प्रदेश व राजस्थान आदि राज्यों में कांग्रेस के साथ कोई गठजोड़ नहीं करेगी। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कांग्रेस भाजपा की तरह बसपा को खत्म करना चाहती है। बसपा छत्तीसगढ़ में पहले ही कांग्रेस के साथ आने की बजाय पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी के दल के साथ चुनावी गठबंधन कर चुकी है। मायावती के इस रुख से आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा विरोधी महागठबंधन बनाने के प्रयासों को गहरा झटका लगा है। 

Similar News