SwadeshSwadesh

एयर मार्शल अमित देव व मानवेंद्र सिंह ने संभाला पदभार

Update: 2019-11-01 10:29 GMT

नई दिल्ली। एयर मार्शल अमित देव ने शुक्रवार को वायुसेना मुख्यालय वायु भवन के एयर ऑफिसर-इन-चार्ज कार्मिक के रूप में पदभार संभाला। इसी तरह एयर मार्शल मानवेंद्र सिंह ने आज ही वायु सेना मुख्यालय आरके पुरम में महानिदेशक निरीक्षण और सुरक्षा का पदभार संभाला।

एयर मार्शल अमित देव को लड़ाकू पायलट के रूप में 29 दिसम्बर 1982 को भारतीय वायुसेना की उड़ान शाखा में नियुक्त किया गया था। वह राष्ट्रीय रक्षा अकादमी के पूर्व छात्र हैं। लगभग 37 वर्षों के विशिष्ट कैरियर में उन्होंने भारतीय वायुसेना के कई लड़ाकू और ट्रेनर विमान उड़ाए हैं। उनके पास 2500 घंटे से अधिक का उड़ान अनुभव है, जिसमें मिग 21 और मिग 27 लड़ाकू विमानों पर परिचालन उड़ान शामिल है।

इसी तरह एयर मार्शल मानवेंद्र सिंह ने आज वायु सेना मुख्यालय आरके पुरम में महानिदेशक निरीक्षण और सुरक्षा का पदभार संभाला। उन्हें 1982 में कमीशन किया गया। वह फ्लाइंग इंस्ट्रक्टर और डीएसएससी

वेलिंगटन, जेएफएससी (यूएसए) और एडब्ल्यूसी, महू के छात्र रह चुके हैं। उन्होंने लगभग 37 वर्षों के कैरियर में कई प्रकार के हेलीकाप्टर और ट्रेनर विमान उड़ाए हैं। उनके पास सियाचिन, पूर्वोत्तर, उत्तराखंड, पश्चिमी रेगिस्तान और कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य जैसे विभिन्न चुनौतीपूर्ण क्षेत्रों में 6600 से अधिक घंटे की उड़ान भरने का अनुभव है।

Tags:    

Similar News