SwadeshSwadesh

भारत-पाक सीमा पर गोलीबारी में शहीद हुआ बोकारो का जवान ब्रजकिशोर

Update: 2018-08-22 07:57 GMT

बोकारो। भारत-पाकिस्तान सीमा पर अखनूर सेक्टर में पाकिस्तानी गोलीबारी में बोकारो जिले के एक बीएसएफ जवान ब्रजकिशोर तिवारी (42) के शहीद होने की खबर है। जिले के गोमिया गोमिया आईईएल निवासी शहीद जजकुमार बीएसएफ में हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात थे। बुधवार शाम पार्थिव शरीर रांची पहुंचने की सूचना मिलने के साथ ही दिवंगत जवान के परिजन रांची के लिये प्रस्थान कर गये हैं। ब्रजकिशोर के पिता यमुना तिवारी का निधन गत वर्ष ही बीमारी के कारण हो गया था। शहीद जवान अपने पीछे अपनी पत्नी पुष्पा देवी और दो बच्चों में बेटी प्रीशिका कुमारी व पुत्र प्रणव कुमार को छोड़ गये हैं। सूत्रों के अनुसार जवान का शव शाम चार बजे रांची आयेगा। वहां से मेरु, हजारीबाग होते हुए गुरुवार सुबह तक गोमिया आने की संभावना है। अपुष्ट सूत्रों के अनुसार बुधवार सुबह हुई पाकिस्तानी गोलीबारी में जवान ब्रजकिशोर शहीद हो गये, वहीं कुछ लोग लगभग दो दिन पहले शहीद होने की बात बता रहे हैं।

Similar News