SwadeshSwadesh

उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंचे दतिया, माँ पीतांबरा के दर्शन किए

Update: 2021-03-10 09:13 GMT

दतिया। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज सुबह दतिया पहुंचइ। यहां उन्होंने प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां पीताम्बरा के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। इसके साथ ही उन्होंने यहां मंदिर परिसर में स्थापित वनखण्डेश्वर महादेव की भी पूजा की। उन्होंने करीब आधा घंटे मां पीताम्बरा के मंदिर में बिताया और उसके बाद झांसी के लिए रवाना हो गए।

बता दें कि दतिया स्थित पीतांबरा मंदिर एक सिद्ध पीठी है और शत्रु विनाशक माना जाता है, जबकि यहां स्थित वनखण्डेश्वर महादेव के बारे में मान्यता है कि यह महाभारत कालीन है। उत्तप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ झांसी से बुधवार सुबह दतिया आए और यहां उन्होंने लगभग आधे घंटे का समय बिताया। उन्होंने मां पीतांबरा के सम्मुख खड़े होकर प्रार्थना कर पूजन-अर्चन किया। इसके बाद उन्होंने धूमावती माई तथा स्वामी जी महाराज के शयनकक्ष और वन खंडेश्वर महादेव मंदिरों में ध्यान लगाकर प्रार्थना की। इस दौरान उन्होंने यहां मंदिर के पुजारियों के सानिध्य में वन खंडेश्वर महादेव पर जलाभिषेक भी किया।

झाँसी रवाना- 

इस दौरान मंदिर में आम भक्तों का दर्शन कुछ देर के लिए रोकना पड़ा। उनके मंदिर में दर्शन के दौरान स्थानीय पुलिस ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की और किसी को भी अंदर नहीं जाने दिया गया।  सीएम योगी मां पीताम्बरा के दर्शन करने के बाद सीधे झांसी के लिए रवाना हो गए।

Tags:    

Similar News