पहलगाम आतंकी हमले में लेफ्टिनेंट विनय नरवाल की मृत्यु

एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी, नौसेना प्रमुख और भारतीय नौसेना के सभी कार्मिक लेफ्टिनेंट विनय नरवाल की दुखद मृत्यु से स्तब्ध और बहुत दुखी हैं, जो पहलगाम में हुए नृशंस आतंकी हमले में मारे गए। हम इस अकल्पनीय दुख की घड़ी में उनके परिवार के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करते हैं। भारतीय नौसेना भी हिंसा के इस जघन्य कृत्य में अपनी जान गंवाने वाले अन्य सभी लोगों के साथ पूरी एकजुटता के साथ खड़ी है। हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं पीड़ितों के परिवारों के साथ हैं और हम घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करते हैं: भारतीय नौसेना

Update: 2025-04-23 04:30 GMT

Linked news