मुसलामानों के लिए भारत सबसे सुरक्षित - संबित पात्रा ने कहा
वक्फ संशोधन बिल पर संबित पात्रा ने कहा - मुझे ख़ुशी है कि, इस समय मैं भारत की संसद का हिस्सा हूँ। मुझे दुःख है कि, हम भारत के लोग इस बात पर बहस कर रहे हैं कि, क्या भारत का एक पक्ष मुसलमानों का हक छीन रहा है। मैं यह कहना चाहता हूँ कि, मुसलामानों के लिए भारत सबसे सुरक्षित है। केरल की बात हो रही है। वहां के ही एक गांव में भारत की पहली मस्जिद बनी थी। क्या वक्फ की जमीन विदेशों की मुस्लिम कंट्री में है। मोदी जी का दोष क्या है। हम मुसलामानों और पिछड़े तबके का विकास चाहते हैं। वक्फ का मतलब दान होता है। सभी धर्मों में दान महत्ता है। वक्फ ने मुसलमानों की जमीन का अधिकग्रहण का काम भी किया है। यह कानून इसे ख़त्म कर देगा।
Update: 2025-04-02 15:44 GMT