पीएम मोदी ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा-... ... कांग्रेस पर तीखा हमला करते हुए बोले पीमए, "तमाशा करने वालों को क्या खबर, हमने कितने तूफानों को पार कर, दीया जलाया है..."

पीएम मोदी ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा- "बाबा साहेब को कभी भी भारत रत्न के योग्य नहीं समझा गया। इस देश के लोगों ने, सर्व-समाज ने बाबा साहेब की भावना का आदर किया। तब आज कांग्रेस को मजबूरन 'जय भीम' बोलना पड़ रहा है।" 

बलराज साहनी जैसे प्रसिद्ध अभिनेता और कवियों को सिर्फ़ इसलिए जेल में डाल दिया गया क्योंकि उन्होंने कांग्रेस सरकारों के खिलाफ़ विरोध किया था। लता मंगेशकर जी के भाई हृदयनाथ मंगेशकर जी ने वीर सावरकर पर एक कविता लिखी थी और उसे आकाशवाणी पर गाना चाहते थे। उन्हें आकाशवाणी से आजीवन प्रतिबंधित कर दिया गया।

कांग्रेस के मुंह से संविधान शब्द शोभा नहीं देता।, सत्ता सुख के लिए, शाही परिवार के अहंकार के लिए देश के लाखों परिवारों को तबाह कर दिया गया था, देश को जेलखाना बना दिया गया था।

बहुत लंबा संघर्ष चला।

आखिर में अपने आप को बहुत बड़ा 'तीस मार खां' मानने वालों को जनता जनार्दन की ताकत स्वीकारनी पड़ी, घुटने टेकने पड़े और जनता जनार्दन के सामर्थ्य से देश से इमरजेंसी हटी।

Update: 2025-02-06 11:17 GMT

Linked news