जंगल देखने के लिए सॉउथ अफ्रीका जाने की जरुरत नहीं मध्य प्रदेश आइये - पंकज त्रिपाठी

आज भोपाल में Global Investors Summit 2025 के अंतर्गत आयोजित पर्यटन पर विभागीय शिखर सम्मेलन में मशहूर एक्टर और एमपी के ब्रांड एंबेसडर पंकज त्रिपाठी ने अपने संबोधन में कहा कि, लोग जंगल देखने के लिए सॉउथ अफ्रीका जाते है। मैं कहता हूँ इतनी दूर जाने की क्या जरूरत है हमारे मध्य प्रदेश में ही बहुत खूबसूरत जंगल हैं। यहाँ आकर सफारी का आनंद लीजिये। उन्होंने यह भी कहा कि, मध्य प्रदेश में मैंने चार फिल्में बनाई है। स्त्री, स्त्री-2 , OMG -2 और लुकाछुपी। यहां की लोकेशन तो है है बढ़िया यहां के लोग उससे भी जयादा अच्छे हैं। मैंने चार फिल्में शूट हुई लेकिन कभी कोई दिक्कत नहीं हुई।

 

Update: 2025-02-25 07:12 GMT

Linked news