नई नीतियों के निर्माण और शहरों के विकास को लेकर हम नागरिकों के सुझावों को महत्व देते हैं - केन्द्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर
Global Investors Summit 2025 : केन्द्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने शहरों में भूमि मूल्य के संबंध में आयोजित सत्र को संबोधित करते हुए कहा, नागरिकों के सुझावों का स्वागत है...नई नीतियों के निर्माण और शहरों के विकास को लेकर हम नागरिकों के सुझावों को हमेशा महत्व देते हैं । हमारा प्रयास योजनाओं को धरातल पर उतारकर उनका उचित क्रियान्वयन और हर वर्ग तक उनकी पहुंच सुनिश्चित करना है।
इस कार्यक्रम में केन्द्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर, प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, विश्वास कैलाश सारंग , प्रद्युम्न सिंह तोमर और राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी तथा महापौर मालती राय सहित अन्य गणमान्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
Update: 2025-02-25 06:54 GMT