मंत्री जी, काफी खराब हैं हमारे सेक्टर की सड़क

Update: 2018-04-01 00:00 GMT

दीनदयाल नगर में हुए करोड़ों के विकास कार्य
वार्ड 18 में सीसी रोड का लोकार्पण
ग्वालियर।
मंत्री जी, हमारे सेक्टर की सड़क बहुत ही खराब है। हमारे यहां की सड़क कब बनेगी? सड़क नहीं बनने से हम लागों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यह बात शनिवार को वार्ड 18 के सी सेक्टर के लोगों ने नगरीय प्रशासन मंत्री मायासिंह से कही। इसके साथ ही दीनदयाल नगर क्षेत्र के नागरिकों ने भी विभिन्न समस्याओं के बारे में बताया, जिनको लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

शनिवार को नगरीय प्रशासन मंत्री मायासिंह को वार्ड 18 स्थित दीनदयाल नगर के सी ब्लॉक में विभिन्न गलियों की सड़कों कालोकार्पण किया। लोकार्पण के बाद स्थानीय लोगों ने मंत्री मायासिंह को घेरकर अपनी समस्याएं बतार्इं। इस दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्रीमती सिंह ने कहा कि दीनदयाल नगर में अब डिस्पेंसरी का कार्य तेजी से होना है तथा पार्क निर्माण के कार्य को भी तेजी से करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए हैं। श्रीमती सिंह ने कहा कि ग्वालियर में नगर निगम एवं नगरीय विकास मंत्रालय द्वारा बहुत सारे विकास कार्य कराए जा रहे हैं, जिससे आने वाले समय में शहर में हर नागरिक को सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इस अवसर पर महापौर परिषद के सदस्य धर्मेन्द्र राणा, क्षेत्रीय पार्षद जबर सिंह, मंडल अध्यक्ष रामप्रकाश परमार, अनिल कौरव, हरीसिंह तोमर आदि उपस्थित थे।

Similar News