SwadeshSwadesh

सबसे अधिक बिकने वाले वाहनों में बोलेरो भी

Update: 2018-03-21 00:00 GMT

नई दिल्ली। देश में सबसे अधिक बिकने वाले दस यात्री वाहनों की फरवरी महीने की सूची में बोलेरो भी शामिल हो गई है। इस सूची में मारुति सुजुकी इंडिया का दबदबा है और दस में छह यात्री वाहन उसी के हैं।

बोलेरो महिंद्रा एंड महिंद्रा का उपयोगिता वाहन है। दो साल में पहली बार बोलेरो सबसे अधिक बिकने वाले दस वाहनों की सूची में शामिल हुई है। फरवरी महीने में 8001 इकाइयों की बिक्री के साथ बोलेरो सूची में दसवें स्थान पर रही। भारतीय वाहन विनिमार्ताओं के संगठन सियाम के आंकड़ों के अनुसार इस सूची में मारुति की आल्टो पहले स्थान पर है।

इस साल फरवरी महीने में 19,760 आल्टो बिकीं। इस सूची में मारुति की सेडान डिजायर दूसरे, नयी स्विफ्ट तीसरे, बलेनो चैथे व वैगनआर पांचवें स्थान पर है।
आंकड़ों के अनुसार फरवरी महीने में हुंदै की एलीट आई20 सूची में छठे, मारुति की विटारा ब्रेजा सातवें, हुंदै की ग्रांड आई10 आठवें व क्रेटा नावें स्थान पर रहीं।

Similar News