अामिर खान बने वीवो कंपनी के ब्रॉन्ड एम्बेसडर

Update: 2018-03-19 00:00 GMT

नई दिल्ली। चाइनीज मोबाइल निर्माता कंपनी वीवो ने भारतीय बाजार के लिए बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान को अपना ब्रॉन्ड एम्बेसडर नियुक्त किया है। इससे पहले बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह इसके ब्रॉन्ड एम्बेसडर थे। आमिर खान अब भारतीय बाजार के लिए वीवो के सभी उत्पादों के लिए प्रचार करेंगे। 

वीवो ने दिल्ली से सटे ग्रेटर नोएडा में 'मेक इन इंडिया' परियोजना के तहत अपनी विनिर्माण इकाई स्थापित की है, जहां वीवो वी-सीरीज के मोेबाइल बनाती है। इस इकाई में वीवो हर महीने 10 लाख मोबाइल फोन बनाती है। भारत में स्थित ये इकाई वीवो की सातवीं सबसे बड़ी फैक्ट्री है। 

Similar News